झुंझुनूं जिले के ये कस्बें आज रहेंगे बंद!, जानें क्या है कारण. Jhunjhunu News

Jhunjhunu News झुंझुनू जिले के ये कस्बे आज रहेंगे बंद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं छावणी बाजार में 31 जुलाई को मासिक अवकाश रहेगा

झुंझुनू न्यूज। श्री गल्ला व्यापार संघ झुंझुनू के निर्णय अनुसार मासिक अवकाश के संदर्भ में महीने के आखिरी दिवस पर 31 जुलाई को बाजार बंद रहेगा।

जानकारी देते हुए गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद टीबडा एवं सचिव विपिन राणासरिया ने बताया कि पिछले काफी समय से छावनी बाजार के व्यापारी मासिक अवकाश के अंतर्गत महीने के अंतिम दिवस पर बाजार बंद करते आ रहे हैं

इस क्रम में 31 जुलाई को छावनी बाजार बंद रखने का निर्णय रखा गया है। महीने के अंतिम दिवस  को जोशियों की कुटिया से लेकर छावनी बाजार एवं गोल मंडी बालाजी तक जो भी खुदरा एवं थोक की दुकान है पूर्णतया बंद रहेगी।

और महीने का आखिरी दिन होने की वजह से मंडावा, बगड़, मंड्रेला, मुकुंदगढ़ मंडी, मंडावा मोड़ (झुंझुनू) के बाजार बंद रहेंगे।

वहीं महीने के पहले दिन नवलगढ़ और गुढ़ा के बाजार बंद रहेंगे।

जिले में आज और कल तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दो दिन के लिए जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है

येलो अलर्ट जारी होने के बाद कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने विभागीय अधिकारियों को इससे जुड़ी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही शिक्षण संस्थाओं व आंगनबाड़ी केंद्रों के अवकाश के संबंध में भी उपखंड अधिकारियों को अपने स्तर पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने अवकाश का फैसला संस्था प्रधानों पर छोड़ा है।