PM Suraksha bima yojana 2024 : प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 ₹ जमा करें 2 लाख मिलेंगे

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana 2024 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PNSBY) के बारे में आज के समय में लाखों लाभार्थी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं | प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या है | इसके अंतर्गत लाभार्थी को कितने रुपए मिलते हैं | प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को ₹20 प्रति वर्ष का प्रीमियम देना होगा और लाभार्थी को ₹200000 का बीमा सीधे बैंक खाते में दिया जाएगा | पीएमएसबीवाई योजना का लाभ सभी राज्य के अभ्यर्थी पूरी जानकारी लेकर उठा सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana)


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना को 8 मई 2015 को शुरू किया गया था। इस योजना का शुरू करने मुख्य उद्‌देश्य देश के गरीब लोगों को जोखिम पर बीमा का लाभ प्रदान करना है। इस योजना में आप साल में 20 रुपए का छोटा सा प्रीमियम भरकर संभावित जोखिम से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत दुघर्टना में बीमित व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं स्थाई विकलांगता पर भी बीमित को 2 लाख रुपए का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा यदि बीमित व्यक्ति किसी दुर्घटना में स्थाई रूप से आंशिक विकलांग हो जाता है तो उसे एक लाख रुपए का बीमा कवरेज दिया जाता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए क्या है पात्रता और शर्तें


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए कुछ पात्रता और शर्तें भी निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार से हैं-

• इस योजना में भारत का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जो स्थाई रूप से भारत में रह रहा है।
• योजना में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 70 वर्ष है।
• इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बचत खाता होना जरूरी है।
• इस योजना से जुड़ते समय आपको ऑटो डेबिट के ऑप्शन का चयन करना होता है ताकि हर साल आपके खाते से पैसा अपने आप कट जाए।

सिटी फिजियोथैरेपी झुंझुनूं

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया

पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभाथी आवेदक नागरिक को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

• आवेदन करने के लिए आवेदक को बैंक शाखा की ब्रांच में जाना होगा।

• अब प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बैंक संचालक से आवेदन पत्र को प्राप्त करना होगा।

• आवेदन पत्र करने के पश्चात अब आवेदन पत्र में दी गयी सभी जानकारी को भरना होगा

• जैसे आवेदक के बैंक अकाउंट का नंबर , आवेदक का पूरा नाम पता, जन्मतिथि , मोबाइल नंबर आधार संख्या ईमेल आदि।

• सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद आवेदक नागरिक को आवेदन पत्र में अपने हस्ताक्षर कर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच करना होगा।

• इसके बाद बैंक कार्यालय में आवेदन पत्र को जमा करना होगा।

• इसके बाद आवेदक की योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में ऑनलाइन कैसे करें आवेदन


आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में Online Apply कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jansuraksha.gov.in/ जाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना PDF फार्म अपलोड करना होगा। इसके बाद आप इस फार्म को भरकर उसे जिस बैंक में आपका खाता है उसे वहां जमा करा सकते हैं। इसमें आपके बचत खाते से हर साल प्रीमियम की राशि स्वत: ही कट जाएगी।


जिले की 1 लाख 21 हजार महिलाओं का करवाया जाएगा बीमा


1 हजार किशोरी बालिकाओं को मौरिंगा पाउण्डर का किया जाएगा वितरण


झुंझुनू : शिक्षा के क्षेत्रा में अग्रणी झुंझुनू जिला 2011 की जनगणना के आधार पर 837 अंको के साथ बाल लिंगानुपात की दृष्टि से राज्य में 33 वे स्थान यानि की अंतिम पायदान पर था। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग एवं आमजन की भागीदारी से वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 949 हो गया है, इसमें 112 अंको की वृद्वि राष्ट्र स्तर पर सर्वाधिक है। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से जिला कलक्टर चिनमयी गोपाल के निर्देशन में 1 लाख 21 हजार महिलाओं को प्रधानमंत्राी जन-धन योजना के तहत प्रधानमंत्राी जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्राी सुरक्षा बीमा योजना के आवेदन करवाएं जा रहे है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च तक यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इसी प्रकार जिले में किशोरी बालिकाओं (11 से 18 वर्ष तक) को कुपोषाण से मुक्त करने के लिए एनिमिया मुक्त किशोरी बालिका अभियान शुरू किया गया है, जिसके अन्तर्गत 24 जनवरी को 1 हजार बालिकाओं को प्रतिकात्मक रूप से मौरिंगा पाउण्डर के पैकेट वितरित किए जाएंगे। जो बालिकाएं सामाजिक बंधन एवं अर्थ अभाव के कारण अन्यत्रा नहीं पढ़ रही है अथवा घर पर जिनके पढाई का माहौल नहीं है उनको अध्ययन का वातावरण प्रदान करने के लिए बालिकाओं के लिए प्रत्येक पंचायत पर अध्ययन कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार राजकीय विद्यालयों में भी एनईईटी, आईआईटी-जेईई, एनटीएसई आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष स्टडी मेटेरियल उपलब्ध करवाना एवं टेस्ट सीरीज का आयोजन किए जाएंगे।

लिंगानुपात बढ़ाने में इन गतिविधियों का किया गया आयोजन:

जिले में बालिकाओं के क्षेत्रा में विभिन्न गतिविधियों को आयोजन किया गया। जिले में बेटी जन्म पर जिला कलक्टर द्वारा बधई संदेश का वितरण, बेटियों को प्रत्येक पंचायत से लेकर जिले में ब्रांड एम्बेसडर बनाना, कलक्टर की कुर्सी, कलक्टर से संवाद, लंच विद लाडली, बेटी के जन्म पर थाली बजाना, कुआ पूजन, ढूंढ पूजन, बेटी जन्मोत्सव, विवाह के समय बनोरी, कानून का पाठ, कलक्टर की क्लास, जागरूकता हेतू नुक्कड नाटक, रैली, प्रभात फेरी, कवि सम्मेलन, वर्कशाॅप, विभिन्न प्रतियोगिताएं, साहित्य वितरण, बाल विवाह मुक्त झुंझुनू अभियान का सहारा लिया गया।

जिला स्तरीय समारोह आज:

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय समारोह बुधवार को जिला मुख्यालय के स्काउट गाईड परिसर में आयोजित किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त डाॅ. मोहनलाल यादव, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, अपर जिला न्यायाधीश अंकित रमन अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। न्यौला ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में बालिकाओं के क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 लोगों का सम्मान किया जाएगा।