नशीली दवाइयों के सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार:10 महीने पहले पकडे गए तस्कर से पुलिस पूछताछ में हुआ था खुलासा, तब से चल रहा था फरार
जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई के फरार आरोपी को पकड़ने में मेड़ता रोड पुलिस को सफलता मिली है। 10 महीने पहले नशीली दवाओं की खेप ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माल सहित हाथ पकड़ा था। पुलिस पूछताछ में सप्लायर के नाम का खुलासा हुआ था। तब से ही पुलिस आरोपी सप्लायर की तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सप्लायर से नशीली दवाओं के इस अवैध कारोबार को लेकर पूछताछ कर रही है।
मेड़ता रोड SHO छीतरसिंह ने बताया कि मेड़ता शहर थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी शब्बीर मोहम्मद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मेड़ता शहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 10 महीने पहले डांगावास रोड पर पुलिस कार्रवाई में नशीली दवाओं की खेप के साथ तस्कर टोडाराम को पकड़ा गया था। टोडाराम से हुई पूछताछ में शब्बीर का नाम सामने आया था। पुलिस तब से शब्बीर की तलाश कर रही थी लेकिन अब तक आरोपी बचने में कामयाब हों रहा था।


