Election Results 2023 News Updates: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी परिणाम आने हुए शुरू।
राजस्थान में कांग्रेस की वापसी होगी या फिर बीजेपी सरकार बनाएगी. इसका फैसला आज हो जाएगा. राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. राज्य के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 199 में 51,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी. कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया था.
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में मतगणना की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 33 जिला मुख्यालयों के 36 केन्द्रों पर 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो गई है। मतगणना के लिए 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। जयपुर, जोधपुर एवं नागौर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 30 निर्वाचन जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केन्द्र में सुरक्षा मापदण्डों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गये हैं। मतगणना का दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाईजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। इसी प्रकार, पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाईजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेगा। माइक्रो ऑब्जर्वर केन्द्र सरकार के विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी होंगे। प्रदेश में गणना के लिये 2552 टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम मतगणना हेतु कुल 4180 राउंड होंगे। सबसे अधिक 34 राउंड शिव विधानसभा क्षेत्र में तथा सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होगें।

झुंझुनूं जिले में विजेंद्र सिंह ओला, रीटा चौधरी, विक्रम सिंह, पितराम काला, धर्मपाल गुर्जर, श्रवण कुमार , भगवाना राम सैनी विधायक पद का चुनाव जीते।

Rajasthan Assembly Election 2023 Live Results Booth Wise
अगर आप भी राजस्थान विधान सभा चुनाव परीणाम लाइव देखना चाहते है तो आप बताए गए प्रोसेस से आसानी से अपनी क्षेत्र की सीट का रिजल्ट देख सकेंगे
विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा https://ceorajasthan.nic.in पर भी मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे।
Jhunjhunu News प्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन के लिए 25 नवंबर को हुए मतदान के बाद जिले की 7 सीटों के लिए रविवार 3 दिसंबर को सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज में मतगणना सुबह 8 बजे से होगी। नौ बजे तक रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे और अपहान 3 बजे तक पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कुल 71 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है जिनकी हार-जीत का फैसला आज हो जाएगा। नतीजे के बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जीतने वाले प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र दिया जाकर शपथ दिलाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि मतगणना स्थल के 100 मीटर परीधि नो-व्हीकल जोन घोषित है। मतगणना स्थल में प्रवेश-पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स ले जाने की स्वीकृति भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ही दी जाएगी। किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, माचिस आदि नहीं ले जा सकेंगे। कार्मिकों (जिनकी मतगणना स्थल पर ड्यूटी लगाई गई है), प्रत्याशी, मतगणना एजेंट्स, मीडियाकर्मियों आदि का मतगणना स्थल परिसर में प्रवेश सुबह सात बजे बंद कर दिया जाएगा। मतगणना कार्य में पोस्टल बैलट, ईवीएम व ईटीपीबीएमएस की गिनती के लिए 750 कार्मिकों सहित मतगणना में करीब 1600 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
यह रहेंगे ईवीएम की मतगणना के राउंड
विधानसभा क्षेत्र – बूथ – टेबल – राउंड
पिलानी 237 10 24
सूरजगढ़ 293 12 25
झुंझनू 250 10 25
मंडावा 256 12 22
नवलगढ़. 260 12 22
उदयपुरवाटी 232 10 24
खेतड़ी 209 10 21
कुल 1737 76 163
पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ने दिए दिशा-निर्देश
धारा 144 के प्रावधान रहेंगे लागू
मतगणना स्थल पर विजयी जुलूस, हर्ष फायरिंग, डीजे, वाहन रैली पर रहेगी पाबंदी
झुंझुनूं, राज्य के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) गौरव श्रीवास्तव ने मतगणना के दौरान एवं चुनाव के परिणाम घोषित होने के पश्चात भी कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित बनाए रखने के झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई समेत समस्त पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, पुलिस बंदोबस्त, पार्किंग व्यवस्था आदि बिंदुओं पर जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश कुमार अग्रवाल से समन्वय स्थापित करते हुए उचित प्रबंध किया जाएगा।
मतगणना के पश्चात विजयी जुलूस, हर्ष फायरिंग, डीजे वाहन का प्रयोग, वाहन रैली आदि जैसे आयोजन पर भी पाबंदी रहेगी, क्योंकि इनसे कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, लिहाजा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुसार ही इसे नियंत्रित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक एवं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने न हों और न ही कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करें, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
