Gramin Olympic Khel 2023 राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आगाज

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आगाज आज से

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उपखंड अधिकारी ने समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

ब्लॉक पिपराली का कटराथल में उद्घाटन करेंगे सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक

सीकर न्यूज: मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 (Rajasthan Gramin Olympic Khel 2023) के द्वितीय चरण में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त से 22 अगस्त तक किया जाएगा।

सीकर जिले के 12 ब्लॉक की 373 ग्राम पंचायतों में विजेता टीमों के बीच ब्लॉक वाईज महिला और पुरुषों के कबड्डी, टेनिस बॉल, क्रिकेट, खो—खो, वॉलीबॉल, शूटिंग बॉल, फुटबॉल और रस्साकस्सी के मुकाबले होंगे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि पिपराली ब्लॉक की प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक के मुख्य आतिथ्य और कटराथल सरपंच शांति देवी की अध्यक्षता में 17 अगस्त को प्रात: 9 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटराथल में आयोजित किया जाएगा। विशिष्ठ अतिथि पिपराली प्रधान मनभरी देवी और उप प्रधान विकास मूंड उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि पिपराली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पिपराली की 26 ग्राम पंचायत की 141 टीमों के 1508 खिलाड़ी भाग लेंगे, विजेता टीमें एक सितंबर से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

जय कौशिक उपखंड अधिकारी एवं प्रतियोगिता संयोजक की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटराथल (पिपराली) में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सुमन चौधरी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिपराली, एसीबीईओ बलदेव सिंह बगड़िया, रामनारायण सिंह, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत शर्मा, सीडीपीओ रमेश कुमार, बीएसओ भंवर सिंह, बीडीओ शिशुपाल सिंह, सहायक अभियंता रेखा जेवरिया, आयोजन समिति, खेलवार निर्णायक, स्कोरर,सहयोगी समिति,नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी , कार्मिकों ने भाग लिया।