राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल अपडेट Jhunjhunu News

राजस्थान सरकार, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, झुंझुनूं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल अपडेट

रजिस्ट्रेशन प्रतिशत में झुंझुनूं प्रदेश में दूसरे स्थान पर

82 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

झुंझुनूं, 31 अक्टूबर। हर कार्य में अग्रणी रहने वाले जिले के तौर पर पहचान रखने वाला झुंझुनूं राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल के रजिस्ट्रेशन के मामले में भी अग्रणी जिला बनकर उभरा है। इन खेलों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी। रविवार यानी 31 अक्टूबर को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक जिले ने 109872 रजिस्ट्रेशन के लक्ष्य के विरुद्ध 82831 रजिस्ट्रेशन करते हुए लक्ष्य का 75.39 फीसदी हासिल कर प्रदेश भर में रजिस्ट्रेशन प्रतिशत में दूसरा स्थान हासिल किया है। पहले स्थान पर बूंदी है, जिसने लक्ष्य का 105 फीसदी हासिल किया है। वहीं झुंझुनूं जिला रजिस्ट्रेशन संख्या के मामले में भी 5वां स्थान हासिल कर अग्रणी बना हुआ है। गौरतलब है कि जिला कलक्टर उमरदीन खान की नियमित मॉनिटरिंग के चलते पिछले एक माह से लगातार इन खेलों में रजिस्ट्रेशन करने का अभियान चल रहा था। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरु होने वाले इन खेलों में जिले के सभी 981 राजस्व गांवों से खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों के तहत टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो (केवल बालिका वर्ग), वॉलीबाल स्मैश, वॉलीबाल शूटिंग (केवल पुरुष वर्ग), हॉकी की खेल प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर आयोजित होंगी।