Rajasthan Winter Holidays 2023 राजस्थान में शीतकालीन अवकाश घोषित, इस बार स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 12 दिन की रहेगी: स्कूलों में विद्यार्थी राजस्थान शीतकालीन छुट्टियां 2023 हो चुकी हैं । विद्यार्थियों के साथ अध्यापक भी शीतकालीन छुट्टियों का इंतजार कर रहे थे।
राजस्थान के स्कूलों में हर वर्ष शीतकालीन छुट्टियां रखी जाती हैं। Rajasthan Winter Holidays 2023 घोषित कर दी गई है। राजस्थान शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर 2023 से 5 जनवरी 2024 तक रहेगी। राजस्थान शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार इस बार 12 दिन की छुट्टियां रहेगी।
शीतकालीन अवकाश में स्कूल खोले तो होगी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई
झुंझुनूं। शीतकालीन अवकाश के बाद भी कई निजी स्कूलों की मनमानी देखी जा रही है और वे स्कूलों को संचालित कर रहे हैं। जब इसकी शिकायत शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के पास पहुंची तो विभाग अलर्ट हुआ। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाषचंद्र ढ़ाका ने समस्त सीबीईओ को एक आदेश जारी किया है।

जिसमें डीईओ ने बताया कि संबंधित सीबीईओ अपने अधिकार क्षेत्र में छुट्टियों में संचालित होने वाली निजी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से पाबंद करें। साथ ही डीईओ ने बताया कि ऐसी मनमानी करने वाले स्कूल पर उचित कार्रवाई की जाएंगी। गौरतलब है कि समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
इधर, डीईओ एलीमेंट्री ने कहा, मनमानी पर मान्यता समाप्त करेंगे- शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल लगाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मनोज कुमार ढ़ाका ने भी सख्ताई दिखाई हैं। डीईओ एलिमेंट्री मनोज कुमार ढ़ाका ने समस्त सीबीईओ को आदेशित किया है कि अगर शीतकालीन अवकाश के दौरान कोई भी निजी स्कूल संचालित रहेगा तो उसके खिलाफ मान्यता समाप्त करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाए। यह जिम्मेदारी संबंधित सीबीईओ की होगी।

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।
