Khadya Surksha Yojana राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए आवेदन से पहले राशनकार्ड में सभी सदस्यों की आधार सीडिंग अनिवार्य की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव यह निर्देश जारी किए हैं। इसमें राजस्थान खाद्य सुरक्षा नियम 2023 के तहत प्राथमिक परिवारों के चयन और निष्कासन के लिए प्रावधान किया गया है। योजना में पात्र वंचित व्यक्तियों और परिवारों को जोड़ने तथा अपात्र परिवारों को हटाने के लिए प्राथमिक सूची तैयार की गई है।
योजना में नाम जोड़ने के लिए 26 जनवरी से पोर्टल शुरू किया गया है। उपभोक्ता नए आवेदन तभी कर सकेंगे, जब राशनकार्ड में सभी सदस्यों की आधार सीडिंग पूरी हो।
आधार- राशन कार्ड की लिंकिंग क्यों जरूरी?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने के लिए भारत सरकार के द्वारा आधार-राशन कार्ड लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है। जिसका मकसद डुप्लिकेट और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है, ताकि ये सुनिश्चित हो सकें कि सब्सिडी वाले खाद्यान्न सही लाभार्थियों तक पहुंचे।
खाद्य सुरक्षा योजना में नाम कौन जुड़वा सकता है
राजस्थान: खाद्य सुरक्षा योजना (गेहूं चालू करवाने) के लिए आवेदन की पात्रता के लिए आपको 28 श्रेणियों में से किसी एक श्रेणी में आवश्यक है।
तभी आपका नाम राष्ट्रीय खाद्य योजना में जोड़ा जाएगा।

आधार और राशन कार्ड के लिंकिंग का सही तरीका
आधार और राशन कार्ड को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से लिंक सक सकते हैं।
ऑनलाइन आधार-राशन कार्ड लिंकिंग
• ऑनलाइन आधार और राशन कार्ड को लिंक करने के लिए आपको राज्य की पीडीएस वेबसाइट या आधिकारिक आधार सीडिंग पोर्टल पर जाना होगा।
• वेबसाइट लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
•राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए आधार लिंकिंग सेक्शन खोजें।
•यहां आपको अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर और पूछी गईं अन्य आवश्यक जानकारी देने होंगी।
•डिटेल सबमिट करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।
•OTP दर्ज करें और इस तरह से आपका आधार और राशन कार्ड लिंक हो जाएगा।
ऑफलाइन आधार-राशन कार्ड लिंकिंग
अगर ऑनलाइन लिंकिंग में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप ऑफलाइन भी आधार और राशन कार्ड को लिंक करा सकते हैं।
• Ration Card Aadhaar Seeding करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित अधिकारी के पास जाना होगा।
• यहां पर आने के बाद आपको अधिकारी से Aadhar Ration Card Link करने के लिए कहना होगा।
•अपने राशन कार्ड की मूल और एक फोटोकॉपी ले जाना बिल्कुल न भूलें।
•साथ ही, अपना आधार कार्ड (मूल और फोटोकॉपी दोनों) लेकर जाएं।
• यहां अधिकारी आपके आधार विवरण की पुष्टि करने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट स्कैन) के लिए कहेगा।
• प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज मिलेगा।
इस प्रकार आप अपने राशन कार्ड की आधार सीडिंग करवा सकते हैं
राशन कार्ड में आधार सेटिंग कहां करवाए
राशन कार्ड में आधार सीडिंग का ऑप्शन निम्नलिखित अधिकारियों के पास उपलब्ध है :-
1. जिला रसद अधिकारी (DSO) : जिला स्तर पर
2. उपखण्ड अधिकारी (SDO) : तहसील स्तर पर
3. विकास अधिकारी (BDO) : ब्लॉक स्तर पर
4. अधिशाषी अधिकारी (EO Nagarpalika): नगरपालिका / नगरपरिषद / नगरनिगम स्तर पर
5. प्रवर्तन अधिकारी (El Food Department)
