झुंझुनूं जिले का एक और जवान सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल वीरगति को प्राप्त

सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल वीरगति को प्राप्त

ढाणियां भोड़की ग्राम पंचायत की बोयत की ढाणी के सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल पुत्र रामधन जी गढ़वाल वीरगति को प्राप्त हुए हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सत्यवीर गढ़वाल सेना की सिंगल कोर यूनिट में वर्तमान में जैसलमेर में पद स्थापित थे
शनिवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे उन्हें जयपुर s.m.s. अस्पताल में भर्ती करवाया गया
जहां इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए

भोड़की के बोयतराम की ढाणी के आर्मी के सिंगल कोर में तैनात सूबेदार सत्यवीर गढ़वाल (43) की रविवार को पैतृक गांव भोड़की में सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। गढ़वाल जैसलमेर में तैनात थे। बीमारी के कारण शनिवार को गढ़वाल का निधन हो गया। रविवार को गढ़वाल के सम्मान में गुढ़ागौड़जी से भोड़की तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बेटी सोनम और तनीषा ने कंधा दिया। आर्मी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। गढ़वाल के पिता रामधन पूर्व अध्यापक थे। माता सुवा देवी और पत्नी मंजू ग्रहिणी हैं। गढ़वाल को बेटी सोनम और तनीषा ने मुखाग्नि दी।