दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी
झुंझुनूं : पूरा की ढाणी अंडरपास के पास दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस, सिटी CO वीरेन्द्र शर्मा, FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) और MOV टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो सकती है, लेकिन पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। मृतकों की पहचान गुढ़ा मोड़ निवासी इलियास पुत्र शौकत और बाकरा रोड निवासी सदाम पुत्र निसार के रूप में की गई है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
