IPS श्याम सिंह होंगे झुंझुनूं के नए SP
झुंझुनूं SP मृदुल कच्छावा का हुआ तबादला, भरतपुर SP के पद पर लगाया मृदुल कच्छावा को, लगभग 10 माह के बाद SP कच्छावा का तबादला, भरतपुर एसपी श्याम सिंह को लगाया झुंझुनूं
मृदुल कच्छावा का झुंझुनूं में रहा बेहद उम्दा कार्यकाल, कच्छावा ने अपने कार्यकाल में जिले की छोटी-बड़ी गैंग का कर दिया खात्मा, गैर कानूनी कार्यों में लिप्त अपराधियों की तोड़कर रख दी कमर, कच्छावा की पेंडिंग केस निस्तारण नीति ने जिले को प्रदेश की अग्रिम पंक्ति में किया खड़ा

कार्मिक विभाग जयपुर ने जारी किया आदेश।
राज्य सरकार ने 30 आईपीएस एंव 7 आईएएस के किए तबादले। लता मनोजकुमार को अजमेर रेंज IG के पद पर लगाया गया है। उदयपुर एसपी विकास शर्मा को भिवाडी एसपी तथा झुंझुनूं एसपी मृदुल कच्छावा को भरतपुर एसपी लगाया है साथ ही भरतपुर एसपी श्याम सिंह को झुंझुनूं एसपी तथा भीलवाड़ा रही एएसपी ज्यैष्ठा मैत्रेयी को सिरोही एसपी लगाया गया है । ज्ञात रहे की विकास शर्मा, मृदृल कच्छावा व ज्यैष्ठा मैत्रेयी तीनो ही भीलवाड़ा जिले में सेवाएं दे चुके है ।
विवादित पदोन्नति के मामले में एपीओ हुए आईएएस को मिली पोस्टिंग
वहीं, सात आईएएस में गौरव अग्रवाल भी शामिल हैं। पेपरलीक के आरोपी शेर सिंह को वाइस प्रिंसिपल बनाने के विवाद में गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया था। अब उन्हें कृषि एवं पंचायती विभाग में आयुक्त लगाया गया है।
