Firing News राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी गई, आरोपी गिरफ्तार

Rajput Karni Sena Meeting Firing : राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलाडिया को गोली मारी गई। आरोपी को तुरंत पुलिस हिरासत में लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बैठक के दौरान मारी गोली

जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेनी की बैठक चल रही थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। गोली लगने से भंवर सिंह घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

23 सितंबर को उदयपुर रैली को लेकर आयोजित हुई थी प्रेस वार्ता, पोस्टर विमोचन के दौरान युवक ने मारी गोली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजपूत करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सारंगदेवोत ने किया फायर, जिलाध्यक्ष पद से हटाने के बाद से दोनों के बीच चल रहा था विवाद, बाठेड़ा का रहने वाला है दिग्विजय सिंह