Train News ट्रेन का बाथरूम बना होटल का कमरा, 2 घंटे तक बंद रहा कपल
पकड़े जाने पर शर्मिंदगी की जगह दिखा बेपरवाह रवैया, वीडियो वायरल
ट्रेन के एक OYO कोच से सामने आई हैरान करने वाली घटना ने यात्रियों को असहज कर दिया। यहां कोच का बाथरूम किसी होटल के कमरे में तब्दील हो गया, जहां एक युवक और युवती करीब दो घंटे तक बंद रहे। लंबे समय तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर यात्रियों को शक हुआ, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई यात्रियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति बिगड़ती देख मामले की सूचना कोच स्टाफ को दी गई। जब काफी मशक्कत के बाद बाथरूम का दरवाजा खुलवाया गया, तो अंदर से युवक और युवती बाहर निकले।
आमतौर पर ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर लोग शर्मिंदगी महसूस करते हैं, लेकिन इस मामले में नजारा बिल्कुल उल्टा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती के चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नहीं था। जब यात्रियों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत पर आपत्ति जताई, तो युवती ने बेझिझक जवाब दिया—
“मैं कुछ भी कर सकती हूं, यह मेरी मर्जी है।”
यहीं नहीं, जब यात्रियों ने चेतावनी दी कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया जा रहा है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो सकता है, तो युवती ने और भी बेपरवाही दिखाते हुए कहा—
“वायरल हो गया तो क्या?”
इस दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्री खासे नाराज नजर आए। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन एक सार्वजनिक परिवहन साधन है, जहां हर यात्री को बुनियादी सुविधाओं की जरूरत होती है। लंबे समय तक बाथरूम पर कब्जा करना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि यह रेलवे नियमों का भी उल्लंघन है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे सार्वजनिक अनुशासन की अनदेखी बता रहे हैं, तो कुछ लोग रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल रेलवे की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
