Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश का आगामी बजट आज यानी 1 फरवरी, 2025 को पेश कर रही है। इसमें कुछ खास ऐलान की उम्मीद की जा रही है. आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट दुनिया को इस बजट का ब्रेसब्री से इंतजार है.
इस बार ऐसा लग रहा है कि सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें देने का ऐलान कर सकती है. इनमें सबसे बड़ा तोहफा तो टैक्स छूट के तौर पर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बजट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट यहां पढें…
मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान
नई कर व्यवस्था के तहत ₹12 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा; TDS और TCS पर बड़े ऐलान!
12 लाख तक इनकम टैक्स फ्री
हर महीने 1 लाख कमाई वाले टैक्स फ्री
12 से 15 लाख कमाई पर 15 प्रतिशत
15 से 20 लाख इनकम पर 20 प्रतिशत
20 से 25 लाख इनकम पर 25 प्रतिशत
25 लाख इनकम पर 25 प्रतिशत टैक्स
• अब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख।
• बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई।
• TDS की सीमा 10 लाख रुपए की गई।
• 4 साल तक अपडेटेड ITR भर सकेंगे।
• किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए की गई।
• मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
• EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
• LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।
सरकार का किसानों को तोहफा
• किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई।
देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी। 100 जिलों को फायदा होगा।
• डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन।
समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई।
अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा।
• बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
• मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी। 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा।
युवाओं को बजट में क्या मिला
• स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनेगा।
500 करोड़ रुपए से 3 Ai (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे।
• मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी।
• देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
• मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी।
पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी।