Jhunjhunu News: कैफे में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म: आरोपी हेमन्त सिंह गिरफ्तार
मलसीसर। थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमन्त सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवादी द्वारा पुलिस थाना मलसीसर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसकी बेटी जो कॉलेज में पढ़ाई करती है, कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान हेमन्त पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ककडऊ कलां उसे बहला-फुसलाकर मलसीसर स्थित एक कैफे में ले गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे अलसीसर छोड़ कर फरार हो गया।
रिपोर्ट पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वृताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण आरपीएस श्री हरिसिंह धायल के निर्देशन में तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया। परिवादी तथा गवाहों से बयान लेने के साथ ही आरोपी की तलाश के लिए थानाधिकारी मलसीसर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जाने पर आरोपी हेमन्त सिंह को दिनांक 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।
आपके आसपास से जुड़ी हर खबर पाने के लिए Follow करें👇
https://www.facebook.com/jhunjhununews
