अचानक टूटा शादी का स्टेज, पलक झपकते ही BJP नेता समेत दूल्हा-दुल्हन नीचे गिरे कई लोग
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक शादी के रिसेप्शन समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन का स्टेज अचानक टूट गया, जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और अन्य नेता समेत कई लोग गिर पड़े।
यह हादसा बुधवार रात (26-27 नवंबर 2025) रामलीला मैदान में बीजेपी कार्यकर्ता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई के रिसेप्शन के दौरान हुआ। स्टेज पर एक साथ ज्यादा लोगों के चढ़ने से उसका भार सहन नहीं कर पाया
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें स्टेज गिरते ही सभी लोगों का नीचे गिरना साफ दिखाई देता है। प्रत्यक्षदर्शी अफरा-तफरी में मदद के लिए दौड़े। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान की कृपा से बड़ा नुकसान टल गया और आयोजकों को स्टेज की क्षमता का ध्यान रखना चाहिए।
