उप तहसील बिसाऊ तहसील में क्रमोन्नत, नवीन उप तहसील पिलानी तथा गुढ़ा का भी सृजन, मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं जिले की बिसाऊ उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा जिले के पिलानी एवं गुढ़ा को नवीन उप तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नत तहसील बिसाऊ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 13 पटवार मण्डल व 46 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। साथ ही, नवीन उप तहसील पिलानी में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 17 पटवार मण्डल व 50 राजस्व ग्राम तथा गुढ़ा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 27 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार संबंधी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।