जमानत पर छूटे अपराधी के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Jhunjhunu News सोशल मीडिया पर अपराधी के फोटो डालना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

झुंझुनूं : सोशल मीडिया पर अपराधियों के साथ फोटो साझा कर उनको वायरल करना अब कानूनन गंभीर अपराध बनता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अपराधी के साथ फोटो वायरल करने का मामला

पुलिस के अनुसार गुलाब सिंह पुत्र दिलीप सिंह, जाति राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी ढाणी बाढान, थाना खेतड़ी नगर, जिला झुंझुनूं ने जेल से जमानत पर रिहा हुए एक अपराधी के साथ फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था। फोटो के साथ की गई गतिविधि को पुलिस ने अपराधी का महिमामंडन मानते हुए कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण बताया।

युवाओं पर पड़ रहा था गलत असर

पुलिस का कहना है कि इस तरह की पोस्ट न केवल कानून व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि समाज में विशेषकर युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित करती हैं। ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश फैलाते हैं और अपराधियों के प्रति सहानुभूति या डर का माहौल बनाते हैं।

शांतिभंग की धारा में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।