Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में फेम पाने को लेकर युवा अपनी जान जोखिम में डाल देते है। स्टंटबाजी के ऐसे वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।
नोएडा में भी एक कुछ ऐसे ही वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमे एक स्कूटी पर सवार दो युवती एक दूसरे को रंग लगा रही है। वहीं एक युवक स्कूटी चला रहा है, ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी का चालान कर दिया है।
वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे के गालों पर रंग-बिरंगे पाउडर लगाती हैं और बैकग्राउंड में एक हिंदी फिल्म का गाना बजता है। दूसरी ओर, लड़का स्कूटर चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो शूट किया है। क्लिप देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए हैं और वायरल वीडियो पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस जांच में जुट गई, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो में इस्तेमाल स्कूटी का 33 हजार का चालान काट दिया
