प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगरेलिया मना रही थी पत्नी, पुलिस लेकर पहुंच गया पति

होटल के कमरे में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा: पति पुलिस लेकर पहुंचा, अलीगढ़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अलीगढ़। शहर के रामघाट रोड स्थित एक होटल में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। पति पहले से ही पुलिस को साथ लेकर पहुंचा था, जिसके बाद मौके पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

अचानक नजर पड़ते ही शुरू हुआ पीछा


जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला युवक रविवार को अपनी बहन के घर अलीगढ़ आया था। इसी दौरान शहर में घूमते समय उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो एक अन्य युवक के साथ दिखाई दी।

पति ने बिना शोर किए दोनों का पीछा किया। कुछ देर बाद उसने देखा कि पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक रामघाट रोड स्थित एक होटल में पहुंचे और वहां कमरा नंबर 302 बुक कर चेक-इन कर लिया।

पुलिस के साथ पहुंचा पति


जैसे ही दोनों होटल के कमरे में पहुंचे, पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पति के साथ होटल के कमरे तक पहुंच गई।
पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो महिला अपने कथित प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद मिली। इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया।

लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद


पति का कहना है कि करीब साढ़े तीन साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

क्वार्सी थाना पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है और महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला ने पति के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज करा रखा है।

तीनों को थाने लाया गया


हंगामे के बाद पुलिस महिला, उसके कथित प्रेमी और पति को थाने ले आई। यहां भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे।


पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला के साथ मौजूद युवक मृदुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है।