ओला के अभिनंदन समाराेह काे लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक Jhunjhunu News

कार्यक्रम की तैयारी:ओला के अभिनंदन समाराेह काे लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक, पार्षदों व सरपंचों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य
जिले की सीमा तक सम्मान किया जाएगा। इसके बाद जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत गेट और मालाओं से मंत्री ओला का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान करेंगे।
झुंझुनूं प्रदेश के नवनियुक्त परिवहन और सड़क सुरक्षा मंत्री बृजेन्द्र ओला के मंत्री बनने पर 27 नवंबर काे हाेने वाले अभिनंदन समाराेह काे लेकर गुरुवार काे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियाें की बैठक माननगर में हुई। अभिनंदन समाराेह में भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए और इसके साथ कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गई। शहरी क्षेत्र में पार्षद को 100 लोग लाने का टारगेट दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इससे पहले नगर परिषद सभापति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कर्मचारियाें काे निर्देश दिए। कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष तैयब अली और साेलाना ब्लाॅक अध्यक्ष माेहरसिंह साेलाना ने की। वही विशिष्ट अतिथि सुमेर महला, सभापति नगमा बानाे, कांग्रेस नेता महेश चाहर थे।

सभापति नगमा बानो ने कार्यक्रम स्थल गांधी चौक का किया निरीक्षण
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अभिनंदन समाराेह की तैयारियाें काे लेकर चर्चा की गई। इसमें नगर परिषद क्षेत्र के हर पार्षद काे 100 कार्यकर्ताओं काे लेकर आने के निर्देश दिए गए। वही सरपंच और जनप्रतिनिधियाें काे ग्राम पंचायतवार लक्ष्य दिए गए। कांग्रेस नेता महेश चाहर ने ग्रामीणाें काे ज्यादा लेकर आने की बात कही। ताे पूर्व चेयरमैन तैयब अली ने शहर से रिकार्ड भीड़ जुटाने का दावा किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुमेर महला ने बताया कि जयपुर के विद्याधर नगर से परिवहन मंत्री का स्वागत शुरू हाेगा। इसके बाद सीकर जिले की सीमा से झुंझुनूं जिले की सीमा तक सम्मान किया जाएगा। इसके बाद जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत गेट और मालाओं से मंत्री ओला का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान करेंगे। इसके बाद गांधी चाैक में उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

बैठक में ये रहे माैजूद : अभिनंदन समाराेह काे लेकर हुई बैठक में सभापति नगमा बानाे, पूर्व उपसभापति विमला बेनीवाल, सुनीता रेवाड़, खलील बुडाना, ओमप्रकाश बोहरा, कूरडाराम धींवा, प्रदीप कुमार सैनी पार्षद, रामनारायण कुमावत, जुल्फिकार खोखर, इकबाल मलवान, प्रेम कस्वा, शारदा झाझडिया, अजमत अली, भंवर अली, आजम भाटी, साजिद हुसैन, संदीप चावरिया, प्रेम कस्वा, तहसीन कुरैशी, मो.अख्तर, रियाज, जब्बार फूलका, इशाक फुलका, मनफूल बिजारणिया, यासीन रगंरेज, अब्दुल्ला अगवान, उम्मेद खां, राकेश झाझडिया, सुरेश ठेकेदार, पार्षद ताराचंद सैनी, मनोज सैनी समेत अन्य माैजूद रहे।