सूरजगढ़ के काकोड़ा गांव में युवकों के बीच झगड़े के बाद फायरिंग, एक युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

Firing In Surajgarh सूरजगढ़ के काकोड़ा गांव में युवकों के बीच झगड़े के बाद फायरिंग, एक युवक घायल; पुलिस जांच में जुटीझुंझुनूं : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव में रविवार को युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में दीपू बावरिया पुत्र राजकुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव में रविवार को युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अचानक फायरिंग कर दी।

इस घटना में दीपक (दीपू) बावरिया पुत्र राजकुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

जीवन ज्योति रक्षा समिति ने दिखाई तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति से जुड़े अशोक कुमार जांगिड़ अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू जिला अस्पताल रेफर किया गया। समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है।

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी, बयान दर्ज

फायरिंग की जानकारी मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस के अधिकारी सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि फायरिंग के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

गांव में पुलिस बल तैनात, हालात सामान्य रखने की कोशिश

घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए काकोड़ा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने व सहयोग करने की अपील की गई है।

दो युवकों पर जताया शक, खुद ही एम्बुलेंस बुलाई


अस्पताल में भर्ती घायल दीपू ने बताया कि उसके बुआ के दो लड़के मोहनगढ़ निवासी गुड्डू व सतीश पर शक है। वह रविवार शाम को खाना खाकर मंदिर पर बैठा था। इसी दौरान काकोड़ा की तरफ से दो युवक आए और उससे मारपीट करने लगे। बचाव करने लगा तो फायरिंग कर दी। जिससे गोली उसकी हथेली में लगी। गौली लगने के बाद उसने अपनी बहन को फोन किया। इतके बाद उसने पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया।

फायरिंग के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवकों के बीच हुए झगड़े की वजह, हथियार कहां से आया, और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।