Duronto Express Train चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक गंभीर रूप से घायल, जयपुर रेफर

Jhunjhunu News झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का बैलेंस बिगड़ने पर वह प्लेटफॉर्म पर जोर से गिर पड़ा, जिससे उसे सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
घायल युवक को बीडीके अस्पताल लाया गया


कैसे हुआ हादसा?



जानकारी के अनुसार, घायल युवक राहुल शर्मा, निवासी पिलानी धींधवा सर्किल, झुंझुनूं से सूरजगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह गलती से दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ गया। ट्रेन के चलते ही युवक ने जल्दबाजी में उतरने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की गति होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जोर से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा।