Holiday दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित : झुंझुनूं जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Public holidays दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित, 2026 कैलेंडर में होगा लागू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : जिलेवासियों के लिए राहत देने वाली खबर है। आगामी वर्ष 2026 के कैलेंडर में झुंझुनू जिले में दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आदेश जारी करते हुए यह जानकारी दी।

मकर संक्रांति पर अवकाश – 14 जनवरी 2026

पहला स्थानीय अवकाश 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर रहेगा। यह पर्व पूरे राजस्थान और भारत में उत्साह, दान-पुण्य व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतीक माना जाता है।

करवा चौथ पर स्थानीय अवकाश – 29 अक्टूबर 2026

दूसरा अवकाश 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु के लिए किए जाने वाले इस व्रत और पूजा का जिले में विशेष महत्व होता है।



प्रशासन ने जारी किए आदेश

जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये दोनों अवकाश केवल झुंझुनू जिले के लिए स्थानीय सार्वजनिक अवकाश माने जाएंगे। सरकारी दफ्तरों, कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में यह छुट्टियाँ लागू रहेंगी।