झुंझुनूं : गुरुवार को लगेगा कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को लगेगा टीका
जिले में गुरुवार को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को टीके का सिर्फ दूसरा डोज लगाया जाएगा। आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को 60 व 60 वर्ष से अधिक  हो गई है, एवं टीके का पहला डोज लगवाए हुए 84 दिन हो गये है, उनको ही दूसरा डोज लगाया जाएगा। टीकाकरण जिला बीडीके अस्पताल में कोविशिल्ड वैक्सीन से किया जायेगा। टीका लगवाने के किये पंजीकरण टीका केंद्र पर ही किया जाएगा।
आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि टीका केंद्र पर केवल वो व्यक्ति आये जिन्होंने कोविशील्ड वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है, क्योंकि गुरुवार को कोविशील्ड वैक्सीन का सिर्फ दूसरा डोज लगाया जाएगा। गुरुवार को 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 110 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा सकेगा।

Leave a Comment