झुंझुनूं : डेयरी बूथों का आंवटन कल से प्रारम्भ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
जिले की नगर परिषद् तथा समस्त नगर पालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र (बुहाना व सिंघाना) के डेयरी बूथों के विभिन्न रिक्त स्थानों का आवंटन 1 से 6 सितम्बर के मध्य सूचना केन्द्र झुंझुनूं में करवाया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त नगर परिषद् झुंझुनू तथा जिले के नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका समस्त जिला झुंझुनू व विकास अधिकारी पंचायत समिति बुहाना व सिघांना अपने स्तर पर अपने क्षेत्र से संबंधित आवेदक को सूचित करेगें।
जिला कलक्टर यू.डी. खान ने बताया कि 1 सितम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सूरजगढ़ नगर पालिका , 11 से 1.30 बजे तक मुकुन्दगढ़ नगर पालिका, दोपहर 1.30 से 3 बजे तक बिसाऊ नगर पालिका, शाम 4 से झुंझुनू नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 15 तक का आंवटन किया जाएगा। इसी प्रकार 2 सितम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक पिलानी नगर पालिका, 11 से 1.30 बजे तक विद्याविहार नगर पालिका, दोपहर 1.30 से 3 बजे तक खेतड़ी नगर पालिका, शाम 4 से झुंझुनू नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 से 30 तक का आंवटन किया जाएगा। इसी प्रकार  3 सितम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक मंडावा नगर पालिका , 11 से 1.30 बजे तक बगड़़ नगर पालिका, दोपहर 1.30 से 3 बजे तक उदयपुरवाटी नगर पालिका, शाम 4 से झुंझुनू नगर परिषद के वार्ड संख्या 31 से 45 तक का आंवटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक नवलगढ़ नगर पालिका , 11 से 1.30 बजे तक सिंघाना पंचायत समिति, शाम 4 से झुंझुनू नगर परिषद के वार्ड संख्या 45 से 60 तक का आंवटन किया जाएगा। इसी प्रकार 6 सितम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक नगर पालिका चिड़ावा एवं 11 से 1.30 बजे तक पंचायत समिति बुहाना के लिए आवंटन किया जाएगा।

Leave a Comment