झुंझुनूं : पहली बारिश में ही खुली नालों की पोल, पानी घुसने से बाइक ऐजेंसी बनी दरिया, तैरने लगी मोटरसाइकिल और स्कूटी

जिला मुख्यालय रोड नंबर 3, गोलाई मोड़ स्थित दुकानों में घुसा पानी, बारिश और नाले की रुकावट की वजह से दर्जनों नई बाइक, लाखों का स्पेयर पार्ट्स, वर्कशॉप की मशीनों का भारी नुक़सान, साथ ही आसपास के घरों में भी भरा पानी
झुंझुनूं नगर परिषद की लापरवाही एक बार फिर से सामने आई है। आज हुई बारिश के बाद पानी नालों से बाहर निकलकर दुकानों और घरों में घुस गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। बाइक एजेंसी नेशनल मोटर्स यामाहा में बारिश और नाले की रुकावट से बरसाती पानी अंदर घुस गया, इसके बाद दर्जनों नई बाइक, लाखों का स्पेयर पार्ट्स, वर्कशॉप की मशीन, इलेक्ट्रिक सामान, कंप्यूटर व फर्नीचर का भारी नुक़सान हुआ। पानी का बहाव और स्तर इतना ज्यादा था की आसपास के घरों में भी पानी भर गया । 
बारिश के मौसम से पहले ही होनी चाहिए थी नालों की साफ सफाई 
नालों की साफ सफाई इस बार भी वक्त पर नहीं हुई, इस वजह से एजेंसी में पानी घुसने से नेशनल मोटर्स यामाहा में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बता दे कि गत वर्ष भी बारिश के मौसम में इसी प्रकार के हालातों से काफी नुकसान हुआ था।

Leave a Comment