प्रदेश में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश लेने के लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन की जारी

प्रदेश में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने प्रवेश को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।
कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक संबंधित स्कूल में प्रवेश लेना होगा वहीं कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों के प्रवेश पूरे साल होंगे। कभी भी कोई भी स्टूडेंट किसी भी स्कूल में प्रवेश ले सकता है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के प्रवेश साल भर करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा ड्राॅप आउट बच्चों को फिर से स्कूलों से जोड़ने का प्रयास हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Leave a Comment