कोटा : बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर खड़े होकर व्यापारी पर की फायरिंग

जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से नहीं के हिचक रहे हैं। सोमवार को भी शहर के छावनी स्थित सब्जी मंडी इलाके में दिन दहाड़े बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाकर फायरिंग की। निशाना चूकने से व्यापारी बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

वारदात सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। बल्लभबाडी निवासी कैलाश मीणा का छावनी सब्जी मंडी में दुकान है। कैलाश मीणा ने बताया कि सुबह दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश आए। तीन बदमाश दूर खड़े रहे, जबकि 3 बदमाश दुकान के सामने आकर चिल्लाने लगे। तीनों ने कैलाश मीणा का नाम पुकारा और वे जैसे ही बाहर आए एक बदमाश ने बाइक से उतर कर पांच फायर किए। फायरिंग में कैलाश मीणा बाल-बाल बच गए। वहीं फायरिंग के बाद सभी 6 बदमाश मौके से फरार हो गए।

कैलाश मीणा ने बताया कि उनकी किसी से कोई विवाद नहीं है, ना ही किसी से कोई दुश्मनी। कैलाश ने हमलावर को भी पहचानने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

गुमानपुरा थाना सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि दो बाइक पर 6 अज्ञात बदमाश आए थे। जिन्होंने 4-5 फायर किए हैं। हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। फिलहाल फायरिंग के कारणों की पता नहीं चला है, जांच जारी है।

Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews

Leave a Comment