गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर हुए चार साल के करीब हो गए, लेकिन उसका क्रेज आज भी बरकरार है। आनंदपाल सिंह शराब तस्करी और अपहरण गिरोह का सरगना था, लेकिन आज उसकी याद में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर लोगों की जान बचाने की मुहिम छेड़ी हुई है। सीकर में दो जगहों पर आंदपाल के नाम से कैंप लगाकर 600 यूनिट ब्लड जमा किया।
रावणा समाज के लोगों ने बताया कि आनंदपाल की चौथी पुण्यतिथि पर सीकर बद्री बिहार और गोगामेडी वार्ड नंबर 41 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक कृष्णा सिंह खिरोड़ ने जानकारी दी कि शिविर में एकत्रित ब्लड लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।
आनंदपाल की बेटी योगिता सीकर आई
ब्लड डोनेशन कैम्प में उत्साह जगाने के लिए आनंदपाल की बेटी योगिता सिंह भी सीकर आई। योगिता ने रक्तदान करने वालों को आईएसआई मार्का का हेलमेट और प्रशस्ति पत्र दिए एवं सभी लोगों का आभार जताया।
श्रीराष्ट्रीय चामुंडा सेना रावणा राजपूत युवा शक्ति संगठन ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें धर्मेंद्र सिंह निर्वाणश् हेमंत सिंह परिहार, वीर सिंह मेड़तिया, किशोर सिंह शेखावत, झाड़ली सरपंच राम अवतार सिंह, आनंदपाल सिंह की बेटी योगिता सिंह सांवराद ने हिस्सा लिया।
बता दें कि गैंगस्टर आनंदपाल को पेशी पर ले जाते हुए बीच रास्ते में जाब्ते को बेहोश कर दिया था। इसके बाद साथियों के साथ फरार हो गया था। करीब चार साल पहले एसओजी की टीम ने मौलासर में आनंदपाल का एनकाउंटर कर दिया था।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़