चिड़ावा : पायल हॉस्पिटल में हुआ ब्लड बैंक का शुभारंभ, सैनिकों के लिए रहेगी निःशुल्क सुविधा | JHUNJHUNU NEWS

चिड़ावा शहर के अडूका फाटक के पास पायल हॉस्पिटल में रविवार को ब्लड बैंक का विधिवत शुभारंभ किया गया। ब्लड बैंक का शुभारंभ सरला पाठशाला की निदेशिका अनिता चौधरी ने फीता काटकर किया।
डॉ. नरेंद्र पायल ने बताया कि इस ब्लड बैंक में एक हजार यूनिट रक्त संग्रहित किया जा सकेगा एवं 1250/- रुपए में रक्त उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा पूर्व सैनिकों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध करवाया जायेगा। ब्लड बैंक निदेशक संदीप अहलावत ने बताया कि क्षेत्र में यह एक मात्र ऐसा ब्लड बैंक है जहां पर प्लाज्मा डोनेट की सुविधा सहित अन्य कई सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शुभारंभ के मौके पर ब्लड बैंक के निदेशक संदीप अहलावत, ब्लड बैंक व्यवस्थापक संदीपकुमार, पायल हॉस्पटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र पायल, डॉ. गणेश चेतीवाल, विकास कस्वां, विकास पूनियां सहित काफी गणमान्यजन मौजूद रहे। 

Leave a Comment