जयपुर में लक्जरी कार में लगी आग | JHUNJHUNU NEWS

जयपुर में लक्जरी कार में लगी आग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जयपुर : शहर के विद्याधर नगर में मंगलवार को सड़क पर खड़ी कार में चिंगारियां निकलने लगीं। बैंक में काम निपटाकर बाहर आया ड्राइवर कुछ समझ पाता। इससे पहले ही आग की तेज लपटें उठने लगी। चंद मिनटों में कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती। इसके पहले कार पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को यह घटना विद्याधर नगर इलाके में सेंट्रल स्पाइन के सामने हुई। चालक गौरीशंकर अपनी कार की सर्विस करवाकर आया था। वह घर लौट रहा था। तभी सेंट्रल स्पाइन के सामने कार खड़ी कर बैंक में जरूरी काम से चला गया। पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद गौरीशंकर बैंक से बाहर आया तब कार के बोनट में स्पार्किंग हो रही थी। चिंगारियों के साथ धुआं निकल रहा था। वह कार के पास पहुंचा। बोनट खोलने लगा। तब तक कार में आग लग गई।

Leave a Comment