राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 12 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित होगी। जिला संघ टेनिस क्रिकेट के संदीप धतरवाल एवं उम्मेद सिंह ने बताया कि अंडर 23 राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर राजस्थान क्रिकेट टीम के चयन के लिए 30 जून को अजमेर में ट्रायल होगा।
ट्रायल में झुंझुनूं के 5 खिलाड़ी लेगे भाग
धतरवाल एजुकेशन सोसाइटी लाम्बा में शाम 5 बजे तक 22 आवेदन जमा हुए। कोविड 19 गाइडलाइंस की पालना करते चयन प्रक्रिया की गई। अनुराग भारद्वाज, योगेंद्र योगी, प्रदीप बागोलिया, सोयाब मंडेलिया, एजाज खान का अजमेर में होने वाले ट्रायल के लिए चयन हुआ है।
