जिले के हेजमपुरा के रहने वाले आशीष भालोठिया पुत्र रामनिवास भालोठिया भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बने हैं। आशीष के पिता ऑनरेरी कैप्टन रामनिवास भालोठिया ने बताया कि आशीष का बचपन से ही वायुसेना में जाने का सपना था। उसने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत की और सीतसर स्थित आरएन टैगोर में पांचवीं तक पढ़े। इसके बाद छठी से बारहवीं तक सैनिक स्कूल चितौड़गढ़ में पढ़ाई की। आशीष ने पहले प्रयास में एसएसबी क्लियर की और 17 साल की उम्र में 3 जुलाई, 2017 को एनडीएन में प्रशिक्षण के लिए ज्वाइन किया। जहां शनिवार को आशीष ने 21 साल की उम्र में एयरफोर्स में कमिशन प्राप्त करते हुए फाइटर पायलट बनने का अपना सपना पूरा किया। आशीष की मां संतोष देवी गृहिणी हैं। उसका छोटा भाई सुमित आईआईटी की तैयार कर रहा है। आशीष के फाइटर पायलट बनने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। आशीष के दादा जोधाराम भालोठिया भी सेना में थे।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़