झुंझुनूं/उदयपुरवाटी : कोरोना ने छीन ली चिकित्सक की जिंदगी

कोरोना महामारी आमजन के साथ-साथ धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों की भी जान ले रहा है। ​जिले के उदयपुरवाटी के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्होंने मंगलवार रात को जयपुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्रवण कुमार सैनी करीब एक माह पूर्व कोरोना संक्रमित हो गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अचानक तबियत खराब होने पर उनको जयपुर ले जाया गया। उनकी जांच की गई तो वे कोरोना संक्रमित निकले। वहां पर उनका उपचार चल रहा था। वे अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल में मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से क्षेत्र में हर कोई स्तब्ध है।

चिकित्सक के है एक लड़का व एक लड़की
जानकारी के अनुसार डॉ श्रवण कुमार सैनी के एक लड़का व एक लड़की है। कोरोना के कारण डॉ सैनी की मौत होने के कारण बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उनके शव का गांव में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Comment