चंद्रपुरा ग्राम के लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह महला पुत्र कप्तान शुभकरण सिंह महला 12 जून 2010 को आईएमए देहरादून से पास आउट होकर कप्तान रैंक पर भारतीय सेना की 9 इंजीनियर रेजीमेंट में मणीपुर में कार्यरत हुए और वर्तमान में भारत-चीन सीमा पर तैनात हैं। रविंद्र सिंह महला भारतीय सेना के ब्लैक कैट कमांडो तथा ऐयर पैरा जंपर रहे हैं और माइन एक्सप्लोजिव्स डिफ्यूज एक्सपर्ट हैं जिसका प्रशिक्षण अमेरीका से प्राप्त किया। लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, जामनगर, कट्टाबोम्मन ,कोच्चि व पोर्ट ब्लेयर से की, इंजीनियरिंग नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सूरथकल कर्नाटका से की है। भारतीय सेना में टेक्निकल ग्रेजुएट स्कीम मे एसएसबी इलाहाबाद से क्वालीफाई किया और इंडियन मिलट्री अकैडमी देहरादून से पास आउट होकर भारतीय सेना कि 9 इंजीनियर रेजीमेंट में कैप्टन के पद पर कार्यरत हुए। पत्नी मेजर वंदना भी भारतीय सेना मे आर्मी सेना कोर में कार्यरत है। छोटा भाई जितेन्द्र सिंह महला मर्चेंट नेवी में इलेक्ट्रो टेक्निकल अफसर है।
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू
#Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz