झुंझुनूं : बीडीके अस्पताल को डोनेट किये 5000 N-95 मास्क

पीएमओ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि पुनीत अग्रवाल के सौजन्य से राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट एवं क्रीप्टो कोविड रिलिफ फंड भुवनेश्वर उड़ीसा की और से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 5000 उच्च क्वालिटी के N95 मास्क डोनेट किये गये है। एवं ट्रस्ट द्वारा तृतीय लहर हेतु आवश्यक संसाधन जल्दी ही बीडीके अस्पताल झुंझुनूं को भिजवाने हेतू आश्वस्त किया गया है। बीडीके अस्पताल को ईतनी बड़ी संख्या में कोविड प्रोटेक्टिव संसाधन जुटाने पर पीएमओ डॉ वीडी बाजिया ने आभार जताया। इस मौके पर मुकेश भीमराजका, प्रदीप भुकानिया, डॉ जितेंद्र भाम्बू, डॉ रजनीश माथुर, डॉ जगदेव सिंह, डॉ राजेन्द्र पायल,डॉ नावेद अख्तर, नर्सिंग अधीक्षक श्री किशन लाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment