झुंझुनूं: विदेश जाने वाले 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्ति शुक्रवार को भी करवा सकते हैं वैक्सीनेशन

जिला कलक्टर उमर दीन खान ने गुरूवार को शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे कोविड 19 टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कोविड से घबराए नहीं, बल्कि सतर्कता रखें। अपनी बारी का इंतजार करें और सरकार की गाईड लाईन की पालना करें। जिला कलक्टर ने कहा कि विदेश जाने वाले 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्ति जिनका वीजा लग गया है, ऎसे व्यक्तियों को कोविशील्ड वैक्सीन की जरूरत है। ऎसे लोगों के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर 11 जून को भी शहीद कर्नल जेपी जानू राउमावि में आयोजित होगा, जिसमें व्यक्ति को अपना मूल पासपोर्ट वीजा लगा हुआ तथा एक आईडी प्रुफ साथ लेकर आनी होगी। इस मौके पर झुंझुनू एसडीएम शैलेष खैरवा, डीवाईएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. दयानंद, एम.डी. चोपदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment