झुंझुनूं : विदेश जाने वालों को शहीद कर्नल जेपी जानू स्कूल में लगेगा टीका | JHUNJHUNU NEWS

जिले में विदेश जाने वालों को प्रतिदिन जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल जे.पी. जानू सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिको को टीका लगाया जाएगा। जो कोई भी व्यक्ति विदेश जा रहा है जिसके पास विजा एवं पासपोर्ट दोनो है एवं आयु 18 से 44 वर्ष एवं 45़ वर्ष से अधिक है उनको कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकृत किया जायेगा एवं प्रथम व द्वितीय डोज लगाये जायेगे। शिविर स्थल पर सोशल डिस्टेन्सिंग, कोविड एप्रोप्रियट बिहेवियर की पूरी पालना करनी होगी। सभी नागरिक विजा व पासपोर्ट आवश्यक रूप से साथ लेकर आए। विजा व पासपोर्ट के अभाव में स्कूल (टीका केंद्र) में प्रवेश वर्जित रहेगा। कोविशील्ड का द्वितीय डोज विदेश जाने वालो को वैरीफाइ करके 28 दिन के बाद लगाया जाएगा। विदित रहे कि विदेश जाने वालों को 22 जून से प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़ 
Advertisement:-

Leave a Comment