झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ के 58 वें जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया एवं पक्षियों को दाना खिला, केक काटकर मिठाइयां बांटी। भाजपा नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल ने बताया कि जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद नरेंद्र कुमार के जन्मदिवस पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर माला पहनाई एवं केक काट, शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इसी प्रकार गौशाला रोड स्थित बिबाणी धाम में कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पक्षियों को दाने खिलाकर जन्म दिवस मनाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर मंडल उपाध्यक्ष नवल स्वामी, मंत्री जगदीश गोस्वामी, विकास पुरोहित , जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, हाजी मो अयूब , हाजी राशिद सिलावट , फिरोज अली , मो तैय्यब अली , हाजी अब्दुल रहमान सहित भाजपा कार्यकता मौजूद थे।
सांसद खीचड़ के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण
झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर जिले को प्रदूषण मुक्त व हराभरा करने के लिए जिला परिषद कार्यालय में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ पौधे लगाकर सभी से वातावरण की शुद्धि हेतु पौधे लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद खीचड़ की प्रेरणा से आमजन, राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जिला परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित वाटर कुलर का झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।