बाईक रैली निकाल कर देंगे जागरूकता का संदेश
झुंझुनूं, 08 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘‘ बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाली बाईक रैली को सुबह 9 बजे जिला कलक्टर उमर दीन खान एवं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि यह बाईक रैली पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सूचना केन्द्र परिसर में पहुंचेगी। यहां पर बाईक रैली में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बाईक रैली की विशेषता यह रहेगी कि इसमें केवल महिलाएं ही शामिल होंगी, जो बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश देंगी।
