जिले में शनिवार से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण चल रहा है, जिले में आज 48 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
लेकिन आज बिसाऊ के टाई गांव में टीकाकरण करवाने आये व्यक्तियों ने सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइंस की खूब धज्जियां उड़ाई। वैक्सीनेशन करवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने टीका केंद्र पर पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया और सुबह से ही गांव वालों की भीड़ वैक्सीनेशन स्थल पर जमा होने लगी।
अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुबह टोकन व्यवस्था की गई थी, लेकिन ग्रामवासियों की तादाद की वजह से थोड़ी देर में ही टोकन व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई और लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते देखे गए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी टाई, विद्यालय स्टॉफ और चिकित्साकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
गौरतलब है कि आज टाई के बाबा श्री केशर नाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कोविशील्ड वैक्सीन के 460 डोज लगाए जा रहे है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़