उदयपुरवाटी : चाकू मार-मार कर फोड़ी आंख, गांव के बाहरी हिस्से में पटका शव | JHUNJHUNU NEWS

उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत जोधपुरा में शनिवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर लाकर पटका गया है। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उदयपुरवाटी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान नीमकाथाना के गांवड़ी निवासी श्रीराम के रूप में हुई है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव जोधपुरा के ग्रामीण शनिवार सुबह जोधपुरा घाट की तरफ घूमने गए हुए थे। यहां पर बने विश्रामगृह की सीढ़ियों पर उनको एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर उदयपुरवाटी थानाधिकारी मुनेशी मीणा मौके पर पहुंची। पुलिस को उसकी जेब में रखे पर्स में आईडी मिली। इसके अनुसार वह नीमकाथाना के गांव गांवडी का श्रीराम सैनी बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

युवक की आंखों में चाकू से किया गया वार

पुलिस ने शव की स्थिति के आधार पर जानकारी दी है कि युवक की आंखों में किसी धारदार हथियार से वार कर फोड़ दिया गया था। ऐसे में शक है कि उसकी हत्या की गई हो। फिलहाल यह शक है, पड़ताल में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को यह भी शक है कि युवक की हत्या कर हो सकता है शव यहां लाकर पटक दिया गया हो। पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी पता लग पाएगी।

शव के पास रखी हुई थी पानी बोतल

जानकारी के अनुसार जहां पर शव मिला है वह जगह गांव के बाहर रोड के किनारे वाली जगह है। यहां से लोगों का आवागमन नियमित रहता है। शव विश्रामगृह में बनी सीमेंट की बेंच पर रखा हुआ था। शव के पास एक पानी की बोतल भी रखी हुई थी। अब पुलिस पानी की भी जांच कराएगी।

_________________________________________

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment