बीडीके अस्पताल को तीसरी लहर हेतु वेंटीलेटर,बाईपैप मशीन समेत 15 लाख की लागत की मेडिकल सामग्री डोनेट-डाॅ वीडी बाजिया
झुंझुनूं।12जून।
पीएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि क्रिप्टो कोविड रिलिफ फंड की और से श्री पुनीत अग्रवाल,मुकेश भीमराजका एवं प्रदीप भुकानिया के सौजन्य से अस्पताल को वेंटिलेटर समेत 15लाख रूपए की लागत की मेडिकल सप्लाई डोनेट की है।
उपखंड अधिकारी झुंझुनूं श्री शैलैष खैरवा एवं उपअधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल ने पिडियाट्रिक वेंटिलेटर देने पर संस्था की सराहना की एवं ईससे अन्य भामाशाहों को भी प्रेरणा मिलेगी। तथा बीडीके अस्पताल के प्रशासन एवं स्टाफ की सराहना की।
आरएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि बीडीके अस्पताल में तीसरी लहर की तैयारियां आरंभ कर दी गई है।ईसी के मद्देनजर क्रिप्टो कोविड रिलिफ फंड के द्वारा किया गया डोनेशन काफी मददगार साबित होगा। इसमें एक पिडियाट्रिक वेंटिलेटर,5बाईपैप मशीन,60बाईपैप मास्क,5कार्डियक मल्टीपैरा माॅनिटर आदि डोनेट किये है। तथा संस्था द्वारा पूर्व में भी स्वास्थ्यकर्मियों हेतु 5000उच्च क्वालिटी N95 मास्क डोनेट किये गये है।
इस अवसर पर डॉ रजनीश माथुर, डॉ जितेंद्र भाम्बू, डॉ महिपाल, डॉ नावेद अख्तर , पार्षद संजय पारीक,दिनेश ढंढारियां, रोहित भीमराजका उपस्थित रहे।
#Jhunjhunu #JhunjhunuNewz #BreakingNews #Jhunjhununews