महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला में वक्ताओं की अपील‘मानसिक रोग होने पर संकोच नहीं करें, ईलाज करवाएं’ JHUNJHUNU NEWS

महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला में वक्ताओं की अपील

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

‘मानसिक रोग होने पर संकोच नहीं करें, ईलाज करवाएं

झुंझुनूं, 12 अक्टूबर। मंगलवार को सूचना केंद्र सभागार में महिला अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर ने विभिन्न मानसिक रोगों की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर मानसिक रोगों के इलाज होने से आत्महत्या तक की नौबत आने से बचा जा सकता है। उन्होंने सिंजोफ्रेनिया और विभिन्न फोबिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मानसिक रोग किस तरह से महिलाओं को प्रभावित करते हैं इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में मानसिक रोगों को तलाक की भी एक बड़ी वजह बताया। इससे पहले कार्यक्रम का परिचय देते हुए महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने कहा कि साधारणतया महिलाएं मानसिक तनाव होने पर संकोच की वजह से चिकित्सक के पास नहीं जाती हैं, जबकि समय पर चिकित्सक के पास जाने से ही निदान संभव है। कार्यक्रम में मनोविज्ञान की व्याख्याता डॉ. सुलेखा शर्मा ने विभिन्न कहानियों के माध्यम से सकारात्मक सोचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था से ही महिलाओं को खुलने का मौका दें। उनकी इच्छाओं का दमन नहीं करें, क्योंकि दमन कुंठा का रूप लेकर मानसिक रोग का कारण बन जाता है। 

कार्यक्रम में मनोविज्ञान की व्याख्याता कुमारी नैना जिनेवा ने भी महिलाओं के स्वास्थ्य पर मानसिक रोगों से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए वैश्विक आंकड़े भी प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि कोई भी चिंता राग-द्वेष से पैदा होती है। इससे बचने के लिए हमें मन से परे जाना होता है। चिंता मुक्त होने के लिए हम जैसे हैं, हमें उसी स्वरूप में खुद को स्वीकार करना चाहिए। अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित साथिनों और महिलाओं से अपील की कि वह मानसिक रोगों की गंभीरता समझें और इनका निदान करवाने में संकोच न करें। कार्यक्रम में सीओ स्काउट महेश कालावत और सीओ गाईड सुभिता चौधरी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले साथिनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन उषा कुलहरी ने किया 

Leave a Comment