| डॉ जगदीश प्रसाद कड़वासरा |
एक शिक्षक से उम्मीद होती है कि वह सुनहरे भविष्य का निर्माण करे। युवा पीढ़ी को सही दिशा दे, ताकि देश की दशा सुधर सके। लेकिन इस मामले में शेखावाटी के डॉ जगदीश प्रसाद कड़वासरा की कहानी सबसे जुदा व प्रेरित करने वाली है। यह न केवल कॉलेज में बच्चों को पढ़ा लिखाकर बेहतर नागरिक बनाने में जुटें है वहीं ये खून देकर दूसरों की जान भी बचा रहे हैं। इसीलिए शेखावाटी में सबसे ज्यादा खून देने वालों में से एक शख्स ये भी है। यही नही लोगों के लिए मसीहा की भूमिका निभा रहे जगदीश कड़वासरा के पास रक्त वीरों की एक टीम भी है। जो इनके एक फोन कॉल पर हर समय रक्त देने के लिए तैयार रहती है।
कौन है जगदीश कड़वासरा
डॉ जगदीश प्रसाद कड़वासरा मूलरूप से सीकर जिले के फतेहपुर गांव बिराणिया के रहने वाले हैं। वे पिछले कई वर्षों से नवलगढ़ में ही रह रहे हैं। वर्तमान में वे सीकर की जीएम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। जगदीश कड़वासरा ने अब तक जिस भी कॉलेज में बच्चों को पढ़ाया है वहां पर बच्चों को रक्तदान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। बच्चों को रक्तदान करने के लिए वे पहले खुद ब्लड डोनेट करते। ताकि बच्चों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरणा मिले।
अब तक कितनी बार किया है रक्तदान
डॉ जगदीश कड़वासरा ने बताया कि उन्होंने पहली बार रक्तदान बीकानेर में पीएचडी करने के दौरान वर्ष 2002 में किया था। उस दौरान उनके एक दोस्त की पत्नी को ब्लड की जरुरत थी। उसे कहीं रक्त के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इसलिए उसने खुद ने रक्तदान करने का निर्णय किया। इसके बाद वह अब तक 55 बार रक्तदान कर चुका है। वे झुंझुनूं जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य जिलों में भी रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने जहां कहीं पर भी रक्तदान शिविर आयोजित होने की सूचना मिलती है तो वे अपना ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंच जाते हैं।
कैसे काम करती है टीम
डॉ जगदीश कड़वासरा से पढ़े हुए बच्चे भी इस पुनीत कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। करीब एक दर्जन युवाओं की टीम भी कड़वासरा के एक फोन कॉल पर आपातकालीन स्थित में ब्लड डोनेशन करने के लिए हर समय तैयार रहती है। ये युवा झुंझुनूं जिले के अलावा सीकर, चूरू व नागौर के रहने वाले हैं। खासबात ये है कि ये अपने खुद के खर्चे पर रक्तदान करने के लिए रोगी के पास पहुंच जाते हैं। कड़वासरा का मानना है कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। आपातकालीन स्थित में रोगी को रक्त उपलब्ध करवाकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़