राजस्थान में कोरोना के 1.35 लाख मामले:2173 नए पॉजिटिव केस सामने आए

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 2173 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 408, जोधपुर में 336, बीकानेर में 139, अलवर में 109, भीलवाड़ा में 107, उदयपुर में 101, अजमेर में 90, नागौर में 84, पाली में 62, कोटा में 63, डूंगरपुर में 59, गंगानगर में 58, चूरू में 55, जालौर में 53, चित्तौड़गढ़ में 45, सिरोही और झुंझुनू में 41-41, करौली और दौसा में 39-39, भरतपुर में 32, सीकर में 27, राजसमंद और हनुमानगढ़ में 26-26, धौलपुर में 25, बाड़मेर में 22, गंगानगर और जैसलमेर में 16-16, सवाई माधोपुर में 14, टोंक और बांसवाड़ा में 11-11, बूंदी में 9, बारां में 5, प्रतापगढ़ में 4 संक्रमित मिले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिसके बाद राजस्थान में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 135292 पहुंच गई। वहीं , 15 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, सीकर और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 1486 पर पहुंच गया।

Leave a Comment