नेहरू युवा केन्द्र झुंझुंनूं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ मिलकर 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।

नेहरू युवा केन्द्र झुंझुंनूं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ मिलकर 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। पौष्टिक भोजन की कमी, फास्ट-फूड का बढता चलन बच्चों में कुपोषण को बढावा दे रहा है, पोषण माह का उदेश्य जन आंदोलन और जनभागीदारी से कुपोषण को मिटाना है।

केन्द्र के जिला युवा समन्वयक राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम कुपोषित बच्चों को चिन्हीत कर उन्हें आंगनबाड़ी से जोड़ना एवं महिलाओं को घर में छोटी पोषण वाटिका बनाने के लिये प्ररित करना है। केन्द्र के स्वयंसेवको द्वारा महिलाओं को तिरंगा थाली जिसमें हरी सब्जियां, दुध के बने उत्पाद एवं फलों को अपने भोजन में शामिल करने और हरी सब्जियां जैसे पालक, मैथी आदि करे घर में ही उपजाने का आहवान किया गया।

 इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के चिड़ावा, नवलगढ, उदयपुरवाटी ब्लाॅक में स्वयंसेवको निशा पुनियां और अनिता कुमारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्दों पर जागरूकता कार्यक्रर्माे को आयोजन कर पोषण युक्त भोजन करने के लिये जागरूक किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Leave a Comment