कोरोना पॉजिटिव सांसद ने पंचायत चुनाव में किया मतदान
सीकर.
राजस्थान के सीकर जिले की पिपराली पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के लिए हुए मतदान में सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने अनूठी नजीर पेश की। सोमवार दोपहर में ही अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी सांसद मतदान से नहीं चुके।
मतदान के अंतिम समय में वे पीपीई किट में वार्ड नम्बर सात स्थित राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल स्थित मतदान केन्द्र पर पहुंचे और अपना मत दिया। इस दौरान सांसद ने लोकतंत्र में मतदान को आम नागरिकों का महत्वपूर्ण कर्तव्य बताते हुए मतदान करने की बात कही। वहीं, बुखार से पीडि़त होने पर कोरोना जांच करवाने व उसमें पॉजिटिव आने का जिक्र करते हुए उनके संपर्क में आए लोगों सेे भी कोरोना की जांच कराने की अपील की। बतादें कि पिपराली पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में आज पंच व सरपंच पद के लिए सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें अब मतदान की प्रक्रिया जारी है।