लोक डाऊन शोर्ट मुवी के पोस्टर का हुआ विमोचन
सोमवार को एस पी ऑफिस में लोक डाऊन शोर्ट मुवी के पोस्टर का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक मनिष त्रिपाठी, एडिशनल एसपी विरेन्द्र कुमार मीणा के कर कमलों द्वारा किया गया । पोस्टर विमोचन के दौरान एस पी मनिष त्रिपाठी को फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया फिल्म नौ जून को शाम को PK KI KOKCTIL यूट्यूब चैनल पर रीलीज होगी । पोस्टर विमोचन के मौके पर गायक जाकिर अब्बासी, निर्देशक हाशिम अली खानजादा के अलावा कलाकार राजेश सैंन, नन्दलाल सैनी, मुकेश सैनी, विक्की सैनी, भवानी शंकर,किट्टू सैनी, म्युजिक डायरेक्टर राहुल फौजी,केमरा मैन विनोद खुडाना भी उपस्थित थे ।